दुमका, जून 12 -- दुमका। उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई तथा समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूर्ण करने पर बल दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं की टाइमलाइन निर्धारित कर भुगतान प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भू-अर्जन से जुड़ी बाधाओं को समय रहते दूर करते हुए कार्य में गति लाई जाए। बैठक में उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को सर्किल रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता, भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न कार्यरत एजेंसियों के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.