पाकुड़, जनवरी 2 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। नववर्ष के अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने सोनाजोड़ी स्थित ओल्ड एज होम एवं चापाडांगा स्थित बाल आश्रय गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आश्रय गृह में रह रहे बुजुर्ग महिला-पुरुषों एवं बच्चों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी बुजुर्गों एवं बच्चों के बीच कंबल एवं मिठाइयों का वितरण किया। उन्होंने ठंड के मौसम को देखते हुए आश्रय गृह में रह रहे सभी लोगों की विशेष देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिया। उपायुक्त ने आश्रय गृहों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए आवास, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.