लोहरदगा, मार्च 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त डा वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा मंगलवार ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त द्वारा सभी उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। मतदाता सूची से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। साथ ही निर्वाचन संबंधित सुझाव भी मांगे गए। इस अवसर पर उप निर्वाचन अधिकारी धीरज ठाकुर, कोषागार अधिकारी, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष-सचिव और प्रतिनिधि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.