पाकुड़, जनवरी 19 -- विगत 12 जनवरी को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर-महेशपुर पाकुड़-1 में उपायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार सोमवार को विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा आयुष विभाग के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी की टीम ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क दवा दी। विद्यालय में स्वास्थ्य जांच टीम में डॉ़ अंजनी भगत, डॉ़ प्रीतम कुमारी, डॉ़ गंगा साह, एएनएम बबीता कुमारी, उषा बेला मुर्मू शामिल थे। चिकित्सकों ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 300 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर ऐलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक दवाएं नि:शुल्क दी गई है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल इंचार्ज प्रदीप...