रांची, दिसम्बर 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में सोमवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रमाण-पत्र निर्गमन, राजस्व मामलों, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ तथा विकास से जुड़ी विभिन्न शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखी गईं। प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित शिकायतें या अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा और सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.