हजारीबाग, मई 27 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में 26 मई सोमवार को सड़क सुरक्षा एवं हिट एंड रन को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सड़क हादसों को कम करने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने निम्न बिंदुओं पर कार्य करने पर बल दिया। उन स्थानों को चिन्हित करना जहाँ बार-बार सड़क दुर्घटनाएँ होती हैं और उनके कारणों का विश्लेषण करना। हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग को बढ़ावा देना और शराब पीकर गाड़ी चलाने पर रोक लगाने जैसे उपायों पर जोर देना। लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न अभियानों की योजना बनाकर धरातल पर उतारने को कहा। सड़कों की खराब स्थिति, तीखे मोड़ या अन्य इंजीनियरिंग कमियों को दूर करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.