घाटशिला, फरवरी 5 -- मुसाबनी। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव दालमाबेड़ा का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने वहां के ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और समस्याओं के निदान का भरोसा दिया, एवं कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट एक सप्ताह के भीतर निदान करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने दालमा बेड़ा झरना का भी अवलोकन किया और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया। इसके साथ ही कई गांव व टोला में जहां अब तक बिजली नहीं पहुंची है, बिजली विभाग को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द यहां बिजली पहुंचाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अंचल कार्यालय के कर्मचारी को निर्देश दिया कि यहां के ग्रामीणों द्वार...