दुमका, अगस्त 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर उपायुक्त आवास परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा सहित जिले के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सिविल सोसायटी दुमका ने जताश शोक दुमका। सिविल सोसायटी दुमका की ने गुरुजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। मौके पर अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, उपाध्यक्ष प्रेम केशरी, सचिव संदीप कुमार जय बमबम, कोषाध्यक्ष सूरज केशरी, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी नारायण साह, अशोक कुमार राउत, रामानंद मिश्र बाबा, रामाकांत साह, राजेश कुमार राउत, अरुण कुमार सिन्हा, डॉ. कु...