शामली, जुलाई 14 -- शहर के मोहल्ला बरखंडी रोड पर उपाध्याय समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामफल उपाध्याय, प्रदेश सचिव सतीश उपाध्याय ने समाज को मजबूत करने का निर्णय लिया। इस दौरान बड़ौत निवासी चंद्रपाल उपाध्याय को समाज का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। सुरेश उपाध्याय भिक्की देह को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, डॉक्टर मुनेश उपाध्याय बिजनौर को राष्ट्रीय सचिव बनाया। प्रदेश अध्यक्ष रामफल उपाध्याय ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी स्वच्छ छवि एवं प्रभावशील व्यक्ति है। इनके आने पर समाज को मजबूती मिलेगी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, कविता उपाध्याय, सुरेंद्र उपाध्याय, मांगेराम उपाध्याय, धर्मपाल भारद्वाज, सोनिया नागवांन, सतीश उपाध्याय, रामफल उपाध्याय, सोनू कुमार, कविता उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.