भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के आवेदन में एक पार्षद के दस्तखत की बढ़ोतरी होने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। अविश्वास प्रस्ताव की तारीख निर्धारित करने से पहले जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार ने आवेदन पर दस्तखत करने वाले पार्षदों की परेड (उपस्थिति जांच) कराई। डीडीसी ने परेड में शामिल होने के लिए 14 पार्षदों को सोमवार को अध्यक्ष के सामने उपस्थित होने को कहा था। इसमें पूर्व अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह, सोनी कुमारी, धनंजय कुमार, अरुण कुमार दास, आफताब आलम, कंचन देवी, पीयूष कुमारी, प्रेमलता देवी, कुमारी गुड़िया, नंदनी सरकार और शबाना आजमी उपस्थित हुईं। जबकि उषा देवी, रिंकू सिन्हा और हासिम दिलकश अनुपस्थित रहे। जिप अध्यक्ष बिपिन मंडल ने बता...