साहिबगंज, जून 5 -- उधवा। अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू ने बुधवार को केलाबाड़ी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी पंजी अपडेट पाया गया। सीएचओ चांदनी कुमारी ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें बताया गया कि अस्पताल परिसर में पेयजल की समस्या है। जिसके कारण मरीजों को परेशानी होती है। वहीं उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू ने बताया कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मौके पर प्रधान सहायक सुशीत कुमार,एएनएम रानी कुमारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...