पीलीभीत, नवम्बर 5 -- उपाधि महाविद्यालय की ओर से शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन आठ नवंबर से शुरू हो रहा है, जिसमें रंगोली समेत कई प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। संयोजन समिति की डॉ.राखी मिश्रा ने बताया कि सांस्कृतिक महोत्सव आठ नवंबर से शुरू होकर 12 नवंबर तक चलेगा। 11 नवंबर को लोकनृत्य महोत्सव में बंटी राना अंतरराष्ट्रीय ग्रुप की प्रस्तुति रहेगी, जो शाम छह बजे से शुरू होगा। प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। निबंध प्रतियोगिता विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 विषय पर दस नवंबर को सुबह 11 बजे से होगी। पोस्टर प्रतियोगिता पर्यावरण संरक्षण विषय पर ओपेन ग्रुप की 11 नवंबर को सुबह 11 बजे से होगी। महेंदी प्रतियोगिता 12 नवंबर को सुबह 11 बजे से होगी। रंगोली प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश 2047 विषय पर नौ नवंबर को सुबह 11 बजे से होगी। इनमें प्रवेश नि:शुल्क ...