गिरडीह, नवम्बर 12 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नवादा में उपस्थिति बनाकर शिक्षक के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना पर मंगलवार को जब वेलोग विद्यालय पहुंचें तो प्रधानाध्यापक विनोद यादव विद्यालय से गायब मिले। 1 से 5 तक की कक्षा में कुल 8 बच्चे मिले जिसे एक ही कक्षा में शिक्षिका संगीता देवी पढ़ाते हुए मिली। शिक्षिका से प्रधानाध्यापक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पहले कहा कि कुछ देर पहले ही ब्लॉक गए हैं। फिर उन्होंने कहा बैंक गए हैं। जब विद्यार्थियों से प्रधानाध्यापक के बारे में पूछा गया तो कहा कि आए थे लेकिन ग्यारह बजे से कहीं गए हैं। तभी शिक्षिका ने टोकते हुए कहा कि बच्चों के पास घड़ी थोड़े ही है। उन्हें समय का अंदाजा नहीं है। अभी थोड़ी देर पहले ही वह ...