बागपत, अक्टूबर 29 -- दी बागपत को-आपरेटिव शुगर मिल का बुधवार को उप सभापति और सदस्य ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मिल की मशीनों को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। दरअसल, तीन नवंबर से बागपत शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हो रहा है। जिसका इंडेंट भी मिल प्रबंधन द्वारा जारी कर दिया गया है। दी बागपत को-आपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड बागपत के उप सभापति कृष्णपाल सिंह और सदस्य रामनिवास ने बुधवार को चीनी मिल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चीनी मिल का रिपेयर एंड मैन्टीनेन्स का कार्य संतोषजनक पाया गया। कृष्णपाल सिंह और रामनिवास द्वारा पेराई सत्र 2025-26 हेतु गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रतिकुंतल की बढ़ोत्तरी पर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रदेश सरकार का आभार जताया। कृष्णपाल सिंह ने बताया कि चीनी मिल बागपत में पेराई सत्र का शुभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.