गिरडीह, अप्रैल 24 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा विभाग के उपसचिव अरविंद कुमार सिंह ने बेंगाबाद आपूर्ति गोदाम का निरीक्षण किया। मौके पर डीएसओ गुलाम समदानी, एमओ सुनील बास्के भी मौजूद थे। उपसचिव सोमवार के लगभग साढ़े चार बजे बेंगाबाद आपूर्ति गोदाम पहुंचे थे। उनके आगमन पर एमओ ने गुलदस्ता भेंट देकर स्वागत किया। उपसचिव ने गोदाम की व्यवस्था और अनाज भंडारण की जांच की। जांच में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। गोदाम की व्यवस्था को देखकर वे काफी प्रभावित हुए। मौके पर डीएसओ, एमओ के अलावा गोदाम प्रबंधक डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष किशोर सिंह के अलावा कई अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.