बेगुसराय, फरवरी 24 -- बीहट। वित्तरहित शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बीहट के स्वामी सहजानंद सरस्वती महिला महाविद्यालय बीहट तथा आरसीएसएस कॉलेज बीहट के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी मंगलवार को उपवास पर रहे। दैनिक कार्यो को स्थगित रखते हुए शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपवास पर रहकर अनुदान के बदले वेतनमान की मांग की। प्रभारी प्राचार्य प्रो. उमेश कुमार सिंह, प्रो. अजीत कुमार, प्रो. अमरेन्द्र कुमार, प्रो. रेणु कुमारी, शोभा कुमारी, वर्षा कुमारी, अमृता कुमारी, रामायण कुमार, निर्णय कुमार समेत अन्य ने सामूहिक रूप से उपवास पर बैठे। कॉलेज शासी निकाय के अध्यक्ष जगदीश सिंह ने शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...