सिमडेगा, अप्रैल 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। गुडफ्राइडे के मौके पर जिले के विभिन्न गिरजाघरों में ख्रीस्त मतावलंबियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पवित्र क्रूस का आराधना किया। मौके पर धर्मविधि के तहत क्रूस रास्ता शब्द समारोह, निवेदन और क्रूस आराधना किया गया। इसके बाद गुडफ्राइडे का धर्मविधि मनन-चिंतन, विनती-प्रार्थना के साथ प्रारंभ किया गया। संत अन्‍ना महागिरजाघर में बाइबल और सुसमाचार पाठ के बाद मुख्य अनुष्ठाता बिशप बिंसेंट बरवा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात क्रूस आराधना का धर्मविधि उनके अगुवाई में संपन्न कराया गया। इसमें पल्‍ली पुरोहित सह विजी फा इग्‍नासियुस टेटे, फा शैलेस केरकेट्टा, फा एडमोन बाड़ा, फा ब्रुनो टोप्‍पो, फा फबियन डुंगडुंग, फा फेडरिक कुजूर आदि पुरोहितों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में एक से 12 स्‍थानों तक क्रूस रास्‍ता का आयो...