हाथरस, सितम्बर 14 -- हाथरस। शहर के जलेसर रोड स्थित गांव नगला खान में उपले बनाने की जमीन को लेकर महिलाओं में विवाद हो गया। यहां पर लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान दोनों ओर से पथराव हो गया। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला खान में दो महिलाओं द्वारा एक जमीन पर उपले बनाए जाते हैं। यहां पर उपले बनाने की जमीन को लेकर दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी के चलते दोनों महिलाओं में पहले कहासुनी हुई और फिर उनके बीच मारपीट होने लगी। यह देख दोनों के पक्षों की अन्य महिलाएं भी मौके पर आ गई और उनके बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। यहां पर हुए पथराव में एक पक्ष से गुड्डो देवी पत्नी ओमप्रकाश, दूसरे पक्ष से धनदेवी पत्नी कमल सिंह घायल हुईं। दोनों के परिवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.