मोतिहारी, मार्च 27 -- मोतिहारी, हि.प्र.। महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) नई दिल्ली की ओर से प्रायोजित दस दिवसीय शोध प्रविधि कार्यशाला में गुरुवार को गुणात्मक शोध में डेटा विश्लेषण पर केंद्रित सत्र का आयोजन हुआ। छठे दिन के पहले और दूसरे तकनीकी सत्र में मौलाना मज़हरुल हक़ अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सहायक आचार्य डॉ मुकेश कुमार ने गुणात्मक शोध में डेटा विश्लेषण के लिए कूट संकेतन की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि, गुणात्मक अनुसंधान में कूट संकेतन डेटा को व्यवस्थित करने और उनमें से विषयों और संबंधों को पहचानने की एक प्रक्रिया है जो डेटा विश्लेषण का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। कूट संकेतन से शोध की विश्वसनीयता और निष्कर्षो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.