गुड़गांव, जनवरी 13 -- गुरुग्राम। शहर के 17 वर्षीय तीरंदाज प्रिंस पंवार का चयन राष्ट्रीय स्तरीय आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रिंस ने कड़े मुकाबले में टॉप-6 खिलाड़ियों में स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह चयन प्रक्रिया 10 जनवरी को इंडस अकादमी, किनाना (जींद) में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर के अनुभवी और दिग्गज तीरंदाजों ने भाग लिया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच प्रिंस का चयन हुआ। प्रदेश स्तर पर चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। अब प्रिंस पंवार 30 और 31 जनवरी 2026 को पटियाला (पंजाब) में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रिंस लैबर्नम पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। स्कूल के संस्थापक पंडित अनिल कौशिक ने प्रिंस को बधाई देते हुए कहा कि सच्ची मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन से हर...