वाराणसी, नवम्बर 1 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार काशी पहुंचे सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की। वह रात करीब 8 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ धाम पहुंचे। यहां भक्तों और काशीवासियों ने 'हर-हर महादेव' के घोष से उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति ने गर्भगृह में बैठकर बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजा-अर्चना किया। पूजन कराने वाले अर्चक पं. टेक नारायण उपाध्याय ने बताया कि उपराष्ट्रपति ने इस दौरान देशवासियों की सुख-समृद्धि, लोककल्याण और खुशहाली की कामना की। पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति को 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ओडीओपी) योजना के तहत वाराणसी की प्रसिद्ध गुलाबी मीनाकारी की श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की अनुकृति बतौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.