हल्द्वानी, जून 27 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित सेना के हेलीपैड परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, सैनिक परंपरा और राज्य में विकास के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति धनखड़ उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास के समापन के पश्चात दिल्ली लौटने से पहले हल्द्वानी पहुंचे। सेना के हेलीपैड परिसर में हुई इस मुलाकात के दौरान उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और विकास योजनाओं पर विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे के लिए उनका आभार जताया। कहा कि उपराष्ट्रपति का यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.