नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। उपराष्ट्रपति का चुनाव मंगलवार को होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन आंकड़ों में अपने प्रतिद्वंद्वी विपक्षी इंडिया गठबंधन केउम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी पर भारी पड़ रहे हैं। मतदान संसद भवन में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा, जिसमें लोकसभा व राज्यसभा के वर्तमान सांसद मतदाता है। मतगणना शाम छह बजे शुरू होगी और रात में नतीजा घोषित कर दिया जाएगा। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने कहा है कि मतदान मंगलवार को संसद भवन के कमरा संख्या एफ-101, वसुधा में होगा। देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए, निर्वाचक मंडल में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य तथा 12 मनोनीत (7 सीटें खाली जिनमें 5 मनोनीत और 2 अन्य शामिल)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.