अररिया, जनवरी 12 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के वार्ड संख्या 17, केशरी टोला निवासी व बीमा अभिकर्ता संजीत कुमार नियोगी एवं संगीत शिक्षिका आलो नियोगी की पुत्री भूमिका नियोगी ने पंजाब के जलांधर स्थित लवली ऑपेशनल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बैचलर ऑफ कंप्यूटर ए्प्लिलकेशन (बीसीए) की फाइनल परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पूरे पंजाब में बिहार व अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। भूमिका नियोगी की इस सफलता पर विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में भारत के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन एवं पंजाब के राज्यपाल महामाहिम गुलाब चंद कटारिया,कुलपति आदि ने भूमिका नियोगी सहित करीब एक दर्जन सफल छात्रों को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इस संबंध में भूमिका नियोगी के पिता संजीत कुमार नियोगी ने बताया कि भूमिका की प्रारंभिक शिक्...