सोनभद्र, अगस्त 9 -- सोनभद्र/मधुपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को राबर्ट्सगंज के आमडीह गांव में अपनी बहन आभा राय से शुभ मुहुर्त में सुबह साढे़ 10 बजे राखी बंधवायी। वे शुक्रवार की देर शाम ही आमडीह स्थित अपने बहन के घर पहुंच गए थे। राखी बंधवाने के बाद वे सुबह लगभग साढे़ 11 बजे वाराणसी के लिए रवाना हो गए। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार की रात लगभग साढे़ नौ बजे वाराणसी से सड़क मार्ग से राबर्ट्सगंज के आमडीह गांव स्थित अपनी बहन आभा राय पत्नी डा. अरुण कुमार राय के घर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने उनकी आगवानी की। गार्ड आफ आनर के बाद वे घर में चले गए। रात्रि विश्राम के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार की सुबह लगभग साढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.