बेगुसराय, सितम्बर 2 -- बरौनी। सोनपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की चौथी बैठक सोमवार को वर्चुअल माध्यम से सफलतापूर्वक आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य अमृतेश कुमार ने की। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा यात्री सुविधाओं, व्यापारिक हितों के साथ साथ रेलवे सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने को लेकर फोकस किया गया। सदस्यों ने बैठक के दौरान मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ व समुचित पेयजल उपलब्धता, यात्रियों के लिए बैठने की आरामदायक व्यवस्था, यात्री शेड, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई, नाला की सफाई, ट्रेनों के ठहराव, अद्यतन जानकारी हेतु सुझाव, यात्री वाहनों हेतु सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल, सुरक्षित व स्वच्छ विश्राम कक्ष के साथ साथ दिव्यांगजन व वृद्धजनों के लिए सुविधाओं पर बल दिया। मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने सभी सुझावों को गंभीरता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.