छपरा, फरवरी 4 -- छपरा ,हमारे संवाददाताlपूर्व मध्य रेलवे के उपमुख्य सतर्कता अधिकारी ने बुधवार को सोनपुर मंडल के अंतर्गत सोनपुर से छपरा जंक्शन तक फुट प्लेटिंग करते हुए व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल पटरियों, सिग्नल व्यवस्था, प्वाइंट्स, क्रॉसिंग, ओवरहेड उपकरण, केबिलिंग और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरचना की गुणवत्ता, रखरखाव और परिचालन सुरक्षा का वास्तविक आकलन करना था। उपमुख्य सतर्कता अधिकारी सोनपुर स्टेशन से विभिन्न ट्रेन से फूट प्लाटिंग करते हुए छपरा जंक्शन तक पहुंचे। इस क्रम में उन्होंने विभिन्न सेक्शन पर ट्रैक की स्थिति, बैलास्ट, स्लीपर, जॉइंट्स और वेल्डिंग कार्यों को देखा। सिग्नल और टेलीकॉम व्यवस्था की भी जांच की गई, जिसमें सिग्नल की दृश्यता, इंटरलॉकिंग सिस्टम और केबिन कार्यप्रणाली शामिल र...