मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- मुजफ्फरपुर, वसं। उपमुख्यमंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा के जिला भ्रमण के दौरान भाजपा और जदयू का दो प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग उनसे मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने सिन्हा को बुके देकर स्वागत भी किया। सिन्हा शुक्रवार को शहर के लंगट सिंह महाविद्यालय स्थापना दिवस समारोह के अलावा मुशहरी में सरकारी कार्यक्रम और कामकाजी बैठक को लेकर सरकारी दौरे पर आये थे। पहले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार और पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने उनसे जिले के प्रगति से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने शहर के प्रसिद्ध देवी मंदिर में जिलाध्यक्ष और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पूजा-अर्चना भी की। वहीं जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष रंजन कुमा...