पटना, दिसम्बर 18 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। इसके पहले अपने कार्यालय पहुंचते ही भगवान गणेश की पूजा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहरी विकास को नई गति देने के लिए आवासीय सुविधाओं को सुदृढ़ करना और जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के समयबद्ध पूरा करने और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। विभागीय सचिव संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी ने विभागीय योजनाओं और कार्यप्रणाली आदि के बारे में जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने सभी अधिकारियों को परियोजना की प्रगति की जानकारी मांगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...