मुंगेर, जनवरी 9 -- तारापुर,निज संवाददाता। हरपुर थाना पुलिस ने शिशुआ गांव के उचित यादव के 23 वर्षीय पुत्र शरद यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है। इस मामले को लेकर हरपुर थाना में सनहा दर्ज किया गया था। हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि शरद यादव मनबढ़ू और दबंग प्रवृत्ति का है। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने शिशुआ गांव स्थित उसके घर पहुंची तो वह पुलिस से उलझ गया और हाथापाई पर उतारू हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद आरोपी को काबू में कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान वायरल वीडियो के संबंध में आरोपी ने बताय...