औरंगाबाद, सितम्बर 7 -- एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने कुटुंबा जा रहे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का दाउदनगर के शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। पटना रोड में स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, जगन्नाथ शर्मा, रजनीश शर्मा, चंदन सिंह, चंदन भगत, बिजेंद्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...