गिरडीह, जुलाई 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिला के साथ समस्त झारखंड में बिजली विभाग द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर के बारे में तरह-तरह की भ्रांतियां उपभोक्ताओं के मन में है। इसको लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने कहा कि उपभोक्ता बेझिझक अपने आवास व प्रतिष्ठान में स्मार्ट मीटर लगवा सकते है। निर्मल झुनझुनवाला ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने एक बैठक की थी। जिसमें शहरी क्षेत्र के दो स्थानों पर एक में थ्री फेज स्मार्ट मीटर और एक में सिंगल फेज स्मार्ट मीटर पुराने मीटर के समानांतर में लगाए जाने का अनुरोध किया था। दो स्थानों पर नए स्मार्ट मीटर के समानांतर पुराने मीटरों को लगाया गया। 12 दिनों की रीडिंग के बाद यह निष्कर्ष निकला है कि दोनों मीटर में समान रीडिंग ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.