बरेली, अक्टूबर 7 -- बरेली। नवाबगंज ग्रामीण एवं शहरी उपकेंद्रों का देर शाम मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने निरीक्षण किया। उपभोक्ता बनकर पहुंचे मुख्य अभियंता ने शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन एसएसओ ने शिकायत अटैंड न होने की बात कही। एसएसओ ने लाइनमैन न होने की जानकारी दी। एसएसओ से अवर अभियंता से बात कराने को कहा तो वह भड़क गया। मुख्य अभियंता ने एसएसओ व अवर अभियंता का स्पष्टीकरण तलब करते हुए उपभोक्ताओं से शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता को निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र में साफ-सफाई नहीं मिली। मौके पर अभिलेखों का रखरखाव भी ठीक नहीं था। यहां कार्यरत उपकेंद्र परिचालक ने शालीनता से वार्ता की। मुख्य अभियंता ने निर्देश दिया कि पर्वों का समय चल रहा है ऐसे में रात में बिजली आपूर्ति सामान्य रखने के लिए उपकेंद्र पर लाइनमैन अवश्य रहें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.