चाईबासा, जून 23 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला उपभोक्ता फोरम ने एक उपभोक्ता द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत पर मैक्सिजोन टच प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों एवं शाखा प्रबंधक के विरुद्ध बड़ा फैसला सुनाया है। फोरम ने शनिवार को कंपनी के निदेशक चंद्र भूषण सिंह, उनकी पत्नी एवं कंपनी की सीएमडी प्रियंका सिंह तथा जमशेदपुर शाखा के मैनेजर सूर्य नारायण पात्रो को दोषी मानते हुए निवेशक को 1 लाख 82 हजार 200 रुपये लौटाने एवं 40 हजार का मुआवजा अदा करने का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता दिलीप रेवानी ने आरोप लगाया था कि उन्हें मैक्सिजोन टच प्रा. लि. के माध्यम से निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया था और कंपनी ने उन्हें 15 प्रतिशत मासिक ब्याज देने का वादा किया था। इस वादे के भरोसे उन्होंने नवंबर 2021 से दिसंबर 2021 के बीच तीन बार में एक एक लाख कर कुल 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.