बस्ती, मई 6 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश अमरजीत वर्मा की पीठ ने डिक्री का अनुपालन नहीं करने पर ट्रैक्टर एजेंट को सात दिन के लिए जेल भेज दिया है। कलवारी थाना क्षेत्र के ईजरगढ़ गांव निवासी कौशल कुमार सिंह ने मोहित कुमार मिश्रा एडवोकेट के जरिए उपभोक्ता अदालत में परिवाद दाखिल किया था। परिवादी के अनुसार जेलरोड स्थित आशा ऑटोमोबाइल के एजेंट रामचंद्र निवासी चिलवानिया थाना कलवारी ने कौशल सिंह से कहा था कि आशा ऑटोमोबाइल के प्रबंधक आलोक पांडेय व वर्कशॉप इंचार्ज प्रशांत सिंह है। पुराने ट्रैक्टर को अच्छी कीमत पर लेकर नया ट्रैक्टर देते हैं। उनकी बात पर विश्वास करके कौशल सिंह ने 354756 रुपए कोटक महिंद्रा बैंक से वित्तीय सहायता प्राप्त किया। पुराने ट्रैक्टर का दाम मिला कर 554756 रुपये से महिंद्रा ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.