मथुरा, दिसम्बर 1 -- नगरीय विद्युत वितरण मंडल के नवागत अधीक्षण अभियंता इंजी. मुदित तिवारी ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उनकी समस्याओं का निस्तारण भी जल्द से जल्द कराने के प्रयास होंगे। नवागत अधीक्षण अभियंता इंजी.तिवारी ने सोमवार को चार्ज ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व उन्होंने मथुरा जोन के चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग एवं अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। एक्सईएन शहरी आशीष गुप्ता ने शहर के बारे में अवगत कराया। एसडीओ कैंट राम प्रताप मौर्या,एसडीओ जयगुरुदेव सीके शर्मा, सहायक कार्यकारी अधिकारी राजीव सिंह, जेई संदीप,नवीन उपमन्यु ,पिंकू चौधरी आदि ने स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...