मेरठ, जनवरी 13 -- मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल भाटी के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम भिडवारा व सैदीपुर सेठ तथा मवाना की कई समस्याओं को लेकर संगठन मंत्री सनी चौधरी, जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान, शादाब सैकी, सम्मी अपनी समस्त टीम को लेकर सोमवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। उन्हें अनेक समस्याएं गिनाईं। इनका जल्द समाधान नहीं किया तो भाकियू संघर्ष मोर्चा अनिश्चितकाल के लिए धरना व प्रदर्शन करेगा। अधिशासी अभियंता सतीश चंद ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रदेश प्रवक्ता राहुल भाटी, जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने बताया कि गांव भिडवारा में चार दिन पहले 291 रुपये बकाया बिल होने पर गीता पत्नी नानक का कनेक्शन काट दिया गया। वर्ष 2018 में कई उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.