लातेहार, जनवरी 6 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने बाजार में नवनिर्मित पीसीसी सड़क पर बिछाए गए बालू नहीं हटाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि विभागीय जेई और कार्य के ठीकेदार की लापरवाह रवैये के कारण राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि लघु सिंचाई विभाग के कार्य के जेई राजकिशोर पासवान को सड़क पर बिछाए बालू को हटवाने और नाली के गड्ढे पर स्लैब लगाकर अधूरे सड़क का निर्माण कराने के लिए कहा गया था, उन्होंने इस कार्य को कराने की बात भी कही थी,लेकिन इस बारे में जेई अभी तक बेपरवाह बने हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.