भागलपुर, मार्च 21 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि उपप्रमुख नाथनगर सविता राय ने गुरुवार को मध्य विद्यालय दोगच्छी, विनोबा कन्या विद्यालय मकंदपुर, मध्य विद्यालय गंगाप्रसाद भतोड़िया सहित अन्य विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मवि दोगच्छी में अपरिहार्य कारण से समिति का गठन न हो सका। इसको लेकर अगली तिथि 26 मार्च तय किया गया है। अन्य विद्यालय में तिथिवार समिति का गठन किया जा रहा है। कई विद्यालयों में आम सभा के कोरम पूर्ति किए बगैर समिति का गठन करने की सूचना मिल रही है। निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति सदस्य भतोड़िया मनीष कुमार, क्रान्ति यादव, नागो राय आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.