धनबाद, दिसम्बर 1 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जनवादी लेखक संघ ने रविवार को वरिष्ठ कथाकार, उपन्यासकार और आलोचक नारायण सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सहयोगी नगर स्थित शिव कुमार पंडित के आवासीय सभागार में आयोजित सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अनवर शमीम और संचालन जलेस जिला सचिव कुमार अशोक ने किया। वक्ताओं ने नारायण सिंह को सजग, संवेदनशील और बेबाक कथाकार बताते हुए कहा कि उन्होंने व्यवस्था से सीधे टकराने में कभी संकोच नहीं किया। उनकी रचनाओं में कोयला खदान श्रमिकों के जीवन, कोयलांचल के माफिया तंत्र और सामाजिक रूढ़िवाद का सशक्त चित्रण मिलता है। इन दिनों उनकी कृति सीता बनाम राम विशेष चर्चा में है। सभा में उनके व्यक्तित्व और कृति पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर प्रो हिमांशु शेखर चौधरी, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.