बदायूं, मार्च 1 -- एसएसपी की सुरक्षा गार्द में तैनात उपनिरीक्षक दयाराम सिंह को उनकी 39 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। उनकी निष्ठा को देखते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। दयाराम सिंह वर्ष 1985 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। तब से पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने शुभकामनाएं दीं। साथ ही एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने उपनिरीक्षक दयाराम सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया। सम्मान प्राप्त करने के बाद उपनिरीक्षक दयाराम सिंह ने शासन और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.