अल्मोड़ा, मार्च 19 -- अल्मोड़ा। उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संगठन का दिवार्षिक तृतीय अधिवेशन 30 मार्च को रोडवेज वर्कशॉप के पास स्थित निजी होटल में होगा। संगठन के जिला महामंत्री शेखर भट्ट ने बताया कि अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।लंबित समस्याओं के जल्द निदान की मांग की जाएगी। उन्होंने सभी को उपनल कर्मचारियों से प्रतिभाग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.