विकासनगर, मार्च 29 -- उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन की डाकपत्थर अतिथि गृह में संपन्न हुई बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही आगामी सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान कुछ कार्मिकों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में परियोजना सचिव शंकर सिंह ने कहा कि निगमीय कॉलोनी डाकपत्थर में अवैध अध्यासन को जल्द समाप्त किया जाना चाहिए। सिविल विंग यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा निगमीय कार्मिकों के आवासों में सिविल कार्य नहीं कराया जा रहा है, न ही कूड़ा निस्तारण हेतु ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। विद्युत टैरिफ की सुविधा सभी कार्मिकों को प्रदान की जाए। इसके साथ ही उन्होंने उपनल कार्मिकों को चिकित्सा अवकाश की सुविधा दिए जाने और कार्मिकों के सीट रोटेशन किए जाने की मांग भी रखी। केन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.