देहरादून, मई 15 -- देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य सचिव को उपनल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। गुरूवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी थीं। प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद ने कहा कि नियमित नियुक्तियां होने से कृषि विभाग से उपनल कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। इसी प्रकार पेयजल निगम और हरिद्वार स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय से कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त की जा रही हैं। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपनल कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के सामने काफी समस्याएं आ रही हैं। गोदियाल और प्रसाद ने कहा कि मार्च में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घोषणा की है कि उपनल कर्मचारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.