पौड़ी, नवम्बर 5 -- उपनल कर्मचारी महासंघ की बैठक में नियमितीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपनल कर्मचारियों का अभी तक नियमितीकरण नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में देहरादून, पौड़ी, श्रीनगर के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। निर्णय लिया गया कि नियमितीकरण नहीं होने पर 10 नवंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। बुधवार को ब्रदीनाथ धर्मशाला में उपनल कर्मचारी महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश भटट, प्रदेश महामंत्री विजय प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में करीब 22 हजार से अधिक कर्मचारी उपनल के माध्यम से 15 से 20 सालों से विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपनल कर्मचारियों का नियमितीकरण करने को आदेश दे चुके है लेकिन अफसरों की मनमानी के चलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.