हल्द्वानी, फरवरी 11 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नियमितीकरण के दायरे में आए हजारों उपनल कर्मियों को दो महीने के भीतर नया वेतन और भत्ते मिलने लगेंगे। शासन की ओर से कुमाऊं परियोजना कार्यालय में इसका जीओ पहुंच चुका है। हालांकि दस महीने से लटकी उपनल की भर्ती अब भी शुरू नहीं हो सकी है। उपनल कार्यालय कुमाऊं के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी कर्नल (सेनि.) आलोक पांडे ने बताया कि प्रदेश में 11 हजार से अधिक उपनल कर्मी नियमितिकरण के दायरे में आ रहे हैं। कुमाऊं में भी हजारों कर्मी इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि नियमित होने वाले कर्मचारियों को अगले दो महीने में नया वेतन मिलने लगेगा। उन्हें भत्ते और एरियर भी मिलेगा। शासन की ओर से जारी आदेश उन तक पहुंचा है। आदेश के मुताबिक सिर्फ पूर्व सैनिक और उनके आश्रित ही उपनल का हिस्सा होंगे। दरअसल, पूर्व में...