जमशेदपुर, मार्च 2 -- जमशेदपुर।मानगो नगर निगम का बालीगुमा में नया कार्यालय बनाया जाएगा, जिसके लिए निगम के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने शनिवार को चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ठोस कचरा निष्पादन केंद्र भी बनाया जाएगा। स्थल निरीक्षण के बाद उपनगर आयुक्त ने आगे की प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दिए। उनके साथ अंचलाधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद, अरविंद प्रसाद अग्रवाल भी शामिल थे। उपनगर आयुक्त सहायक नगर आयुक्त अंचलाधिकारी द्वारा बालीगुमा एवं अन्य आसपास के कई क्षेत्रों में पहुंचकर चिह्नित भूमि का मुआयना करते हुए स्थल का निरीक्षण किया गया। इन स्थल क्षेत्रों में ऑफिस बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का डिस्पोजल केंद्र भी बनाया जाएगा। स्थल का आकलन करते हुए उपनगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.