मधुबनी, मार्च 7 -- हरलाखी। होली पर्व को लेकर हरलाखी थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ रविशंकर पटेल, थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी व सीओ रीना कुमारी संयुक्त रूप से की। बैठक में आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा होली एक दूसरे के बीच आपसी सौहार्द व प्रेम के साथ मनाने का पर्व है। इस त्योहार में उपद्रव मचाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बगैर अनुमति किसी को रंग व अबीर लगाने वाले लोगों को चिह्नित किया जाएगा। खासकर डीजे बजाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से होली पर्व के दौरान अपने अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाने की अपील की। वहीं जनप्रतिनिधियों ने होली पर्व के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने का आश्वासन दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.