प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज, हिन्दुस्तान टीम। भड़ेवरा बाजार में रविवार को लगभग तीन घंटे तक उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस बल समेत राहगीरों को भी निशाना बनाया गया। पत्थरबाजी से भगदड़ की स्थिति बनी रही। अराजकता के माहौल में पत्थर लगने से महिलाएं व बच्चे तक घायल हो गए। कई लोगों ने जाम में फंसे अपने वाहन को छोड़कर जान बचाई। आरोप है कि उपद्रवियों ने स्थानीय दुकानों भी तोड़फोड़ व लूटपाट की। भड़ेवरा बाजार में दोपहर लगभग तीन बजे भारी संख्या में अचानक उपद्रवियों के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। करछना-कोड़हार मार्ग पर चक्काजाम की वजह से आवागमन पूरी तरह ठप हो गई। वाहनों की लंबी कतार लगने से पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों ने हमला बोल दिया। कई तरफ से अचानक पत्थर व ईंट के टुकड़े फेंके जाने से हड़कंप मच गया। जिसे जहां जगह मिली,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.