भभुआ, दिसम्बर 13 -- बोले किसान, कटनी करने पर प्रति बीघा 3-4 क्विंटल कम निकल रहा धान बाजार में 300 रुपए प्रति क्विंटल कम मिल रहा दाम, पैक्स में खरीद धीमी (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। मेंथा तूफान ने फसल को कितना प्रभावित किया, इसका पता धान की कटनी के बाद चल रहा है। किसानों ने बताया कि पैक्स में धान खरीद की गति धीमी है। उन्हें रबी फसल की बुआई करने के लिए बीज और खाद की जरूरत है। इस जरूरत को पूर्ति करने के लिए वह बाजार में व्यापारियों के हाथों 300 रुपया घाटा सहकर बेच रहे हैं। किसानों ने बताया कि साधारण धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपया और ए गे्रड के धान का समर्थन मूल्य 2389 रुपया प्रति क्विंट है। लेकिन, उन्हें 1900 रुपए प्रति क्विंटल की दर से व्यापारियों के हाथों बेचना पड़ रहा है। अगर पैक्स में धान खरीद की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.